फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three policemen including the brick-kiln operator

ईंट-भट्ठा संचालक समेत तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three policemen including the brick-kiln operator
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम छापेमारी करके भट्ठा मालिक समेत दो अन्य तस्करों को धर-दबोचा। साथ ही दो हजार लीटर लहन 200 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया। शराब तस्करों पर स्थानीय पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। देर शाम कोतवाल राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कसेरा पोखरा स्थित ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की।इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने भट्ठा संचालक रामपरीखा पासी, वकील खान और सरायमुराद राजू उर्फ राजनाथ को धर-दबोचा। साथ ही 200 लीटर कच्ची शराब दो हजार लीटर लहन और शराब बनाने का उपकरण बरामद कर लिया गया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भट्ठे पर शराब मिलने की सूचना पर दबिश दी गयी थी। इस दौरान भट्रठा संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। सफलता प्राप्त टीम में उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता उपनिरिक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी उपनिरिक्षक अनिल कुमार पांडेय कांस्टेबल बलवंत सिंह गोविंद सिंह रतनेश कुमार गोविन्द निर्मल विवेक पांडेय महिला कांस्टेबल पूजा सिंह एवं अंजू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed