फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three people died in a road accident due to over speeding car in ghazipur

गाजीपुर में बड़ा हादसा: टहलने निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 08 Sep 2022 03:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Sep 2022 03:05 PM IST
सार

गाजीपुर से गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर आई जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने सुबह टहलने निकले तीन लोगों को बुरी तरह से रौंद दिया। घटना  के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Three people died in a road accident due to over speeding car in ghazipur
पुलिस के कब्जे में कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजीपुर में गुरुवार की सुबह एक कार ने फोरलेन पर टहल रहे तीन युवकों को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा जंगीपुर थाना क्षेत्र में मऊ - वाराणसी फोर लेन हाइवे पर हुआ। सुबह 4.30 बजे मिठ्ठापारा के रहने वाले छह लोग फोरलेन पर टहल रहे थे। इसी दौरान बेलवां गांव के पास मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने अच्छेलाल यादव (45), दिवाकर यादव (36), विनोद यादव (40)  को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


कार अच्छेलाल यादव और दिवाकर को कुचलते हुए निकल गई, लेकिन विनोद गाड़ी में फंस गया। इसके चलते वह कुछ दूर तक घिसट गया। दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार में मिले कागजात से पता चला कि वह सिद्धार्थनगर की है। अच्छेलाल यादव पुत्र के दो बच्चे, दिवाकर यादव के तीन बच्चे और विनोद यादव के चार बच्चे हैं। घटना के बाद पूरा गांव गमगीन है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मिठ्ठापारा गांव के लिए आफत बनी दुर्घटना

Three people died in a road accident due to over speeding car in ghazipur
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिठ्ठापारा गांव के लिए गुरुवार की सुबह काफी दुखदायी रही। करीब साढ़े चार बजे अच्छेलाल, दिवाकर और विनोद एक साथ सड़क पर टहल रहे थे तभी मऊ की ओर से आ रही अनियंत्रित कार उनके लिए काल बन गई। हादसे में मृत मिठ्ठापार के अच्छेलाल यादव पहलवान होने के साथ दो बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। छह भाइयों का संयुक्त परिवार होने के साथ उसके छह और ग्यारह साल के दो बच्चे हैं। घटना के बाद उसकी पत्नी, बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पिछले दो दिनों से अच्छेलाल यादव फोन से दिवाकर को जगाकर टलहने के लिए ले जाते थे। दिवाकर के तीन बच्चे हैं जो छोटे हैं। बच्चों को उम्र दो, चार और सात साल है। पिता के चले जाने के बाद बच्चों के सामने पढ़ाई-लिखाई और पत्नी के लिए घर चलाने की चुनौती पैदा हो गई है। इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है। ऐसे ही विनोद यादव के चार भाई और चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed