फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three named in the murder of farmer, case filed on an unknown

किसान की हत्या में तीन नामजद, एक अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 16 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three named in the murder of farmer, case filed on an unknown
नंदगंज। इमिलिया गांव में जमीन विवाद में बदमाशों की मारी गई गोली से घायल किसान की सोमवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। जबकि आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि किसान की हत्या जमीन से रास्ता न देने पर की गई है। इमिलिया गांव निवासी चंद्रबली यादव (55) सोमवार की देर शाम अपने छोटे भाई राकेश यादव के साथ खेत से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान छोटा भाई लघुशंका के लिए रुक गया जबकि वह साइकिल से आगे निकल गए थे। मृतक के भाई ने बताया कि घर से 70 मीटर दूरी पर सरसों के खेत में पहले से घात लगाकर बैठे हत्यारोपियों में से बाइक सवार आरोपी के पुत्र और एक नकाबपोश ने चंद्रबली की साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया और गोली मारकर फरार हो गए। लोग चंद्रबली को इलाज के लिए वाराणसी ले गए थे जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। चंद्रबली अपने सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। मृतक के दो पुत्र अंकुर (22) और अमित (18) हैं। पत्नी नगीना देवी रो-रोकर बेहाल थीं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि किसान चंद्रबली की हत्या जमीन में से रास्ता न देने को लेकर की गई है। सोमवार की देर रात किसान की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। मृतक के भाई राकेश यादव की तहरीर पर तीन नामजद किशुनदेव, उसकी पत्नी मालती एवं पुत्र अंकित और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed