फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three fraudsters arrested

धोखाधड़ी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three fraudsters arrested
सादात। थाना क्षेत्र के समता डिग्री कालेज के पास रेलवे क्रासिंग से पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार की रात धोखाधड़ी करने वाले तीन ठगों को धर-दबोचा। साथ ही दो तमंचा, दो कारतूस, 500 ग्राम पीली धातु (पीतल), 1,33,800 रुपये नकली नोट और एक बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद तीनों का रविवार को चालान कर दिया गया। सादात थाने की पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर समता डिग्री कालेज के पास रेलवे क्रासिंग से टीम ने शादियाबाद थाना के सालिकपुर गांव निवासी धुरपति बिंद, अंदोखर गांव निवासी लौटू राम और सादात थाना के वीरारायपट्टी निवासी रामधारी राजभर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर ठग धुरपति बिंद के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, आरोपी लौटू राम के पास से 500 ग्राम की पीली धातु, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग रामधारी राजभर के पास से नकली 2000 रुपये के 47 नोट, 500 रुपये की 42 नोट और 200 रुपये की 94 नोट कुल 133800 रुपये के अलावा एक बाइक भी बरामद की गई। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर तीनों आरोपी घटना को अंजाम देते हैं। पूछताछ पर उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव की भोली भाली जनता को धोखाधड़ी से उपरोक्त पीली धातु को असली सोना बताकर कम दामों में बेच देते हैं। खरीदारी के दौरान ही नकली नोटो को असली नोटो के साथ मिलाकर हेराफेरी करके धोखाधड़ी से देने काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed