फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three entrepreneurs will bring tips from the ground breaking ceremony

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से तीन उद्यमी लेकर आएंगे टिप्स

Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three entrepreneurs will bring tips from the ground breaking ceremony
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले से तीन इकाइयों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इसमें तीन करोड़ से अधिक की विभिन्न निवेश परियोजनाओं में कादीपुर एग्रो एंड फूड इंडस्ट्री एलएलपी, निलांबर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स पूर्वांचल एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। जिसका सीधा प्रसारण जनपद में भी किया जाएगा। जिला पंचायत सभागार में प्रमुख उद्यमियों, उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं उद्योग से संबंधित विभाग कार्यक्रम में सहभाग करेंगे। जिला उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्त ने बताया कि लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आ रहे हैं, जो निवेश नीति और ईज आफ डू इंग बिजनेस के बारे में वहां चर्चा करेंगे। जिसका उद्यमियों को काफी लाभ मिलेगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने गये कादीपुर एग्रो एंड फूड इंडस्ट्री एलएलपी के राहुल सिंह का कहना है कि इस निवेश बैठक में ज्यादातर फुड इंडस्ट्री से जुड़े आ रहे हैं। जो फूड इंडस्ट्री के तमाम पहलुओं पर चर्चा करेंगे। जिसमें कई बड़े-बड़े उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं। जिनसे उनके अनुभव और बिजनेस के टिप्स से लाभ मिलने की उम्मीद है। मेरी कोशिश रहेगी कि चर्चा के अलावा अपने उद्योग से संबंधित कोई प्रस्ताव देने का कोई विंडो होगा तो हमारी ओर से निवेश के लिए प्रस्ताव भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उनकी इंडस्ट्री अभी दो साल पुरानी है। पिछले साल अक्टूबर में कैच अप सॉस का उत्पादन शुरू हुआ है। जिसका ट्रायल चल रहा है। जून के तीसरे हफ्ते से बाजार में उतारना शुरू कर दिया जाएगा। पूर्वांचल एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड के गुलाम खान का कहना है कि दो साल पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई थी। उसके बाद इस बार हो रही है। इस कार्यक्रम में बड़े-बड़े लोगों को सुनने का अवसर मिलेगा। जिसमें बिजनेस प्लान और इन्वेसमेंट प्लान के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलने की उम्मीद है। अभी गाजीपुर के अलावलपुर में दूध कलेक्शन के बाद पैकेजिंग और मार्केटिंग सेंटर है। जिसको आगे बढ़ाने को लेकर योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल हैंगिग उद्योग छोटे निवेश पर आधारित
जिला उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद के तहत गाजीपुर में वाल हैंगिग को शामिल किया गया है। जो कुटीर उद्योग में आता है। जनपद में कुटीर उद्योग के स्तर में इसका कार्य हो रहा है। इसमें छोटे-छोटे निवेश के जरिए इसका उत्पादन होता है। ऐसे में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बड़े उद्योगों और बड़े निवेशों को लेकर ज्यादा जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed