{"_id":"62c330fff38ed3183642b065","slug":"three-doctors-missing-one-day-s-salary-stopped-ghazipur-news-vns662311312","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चिकित्सक गायब, एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चिकित्सक गायब, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, जनरल वार्ड, ब्लड बैंक, भारतीय जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि विशेष परिस्थियों को छोड़कर किसी भी हाल में चिकित्सक बाहर की दवा न लिखें।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे स्वयं सुबह-शाम राउंड करें। मंत्री ने वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से दवाओं की उपलब्धता एवं डाक्टरों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ब्लड बैंक के निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका गायब होने की शिकायत पर इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इमरजेंसी में तीन डाक्टर डा. मृत्युजय दूबे, डा. संजय कुमार और डा. एकांत पांडेय के अनुपस्थित पाए जाने पर इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
इसके बाद मंत्री ने मलिन बस्ती बंधवा वार्ड नं 6 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए भवनों के लाभार्थियों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पूर्व में बनाए गए सामुदायिक शौचालय के पास एक शौचालय दिव्यांग के लिए और एक स्नानागार बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान कई लोगों द्वारा राशन कार्ड, विधवा पेंशन न बनने की शिकायत की गई। जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को सुविधा का लाभ देने का निर्देश दिया।