फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three-day Modi fest starts

तीन दिवसीय मोदी फेस्ट शुरू

Sat, 10 Jun 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three-day Modi fest starts
लकी ड्रा में विजेता को इनाम देती विधायक डा. संगीता बलवंत साथ में जिलाध्यक्ष।
भाजपा की ओर से केंद्र सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित तीन दिवसीय मेला मोदी फेस्ट का आयोजन शनिवार को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। इसका शुभारंभ सदर की विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में लगाए गए सभी स्टालों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।       
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. बलवंत ने कहा कि इस मेले के आयोजन से केंद्र सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। जनता अपने जीवन से संबंधित सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित होगी। मेले में लकी ड्रा के माध्यम से चयनित विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किए गए। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में समझाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, उज्वला गैस, मुद्रा बैंकिंग, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, अटल पेंशन, पेंशन बीमा, स्वच्छता, नमो एप, भीम एप आदि के स्टाल लगे थे। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारु चौहान, रासबिहारी राय, अभय मौर्या, दीपक सिंह, काशीनाथ तिवारी, माया सिंह, विभा पाल, रामेश्वर तिवारी, अजय कुशवाहा, सुनील कुमार, संजय चौरसिया, जगदीश सिंह एवं शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। मेले को लेकर प्रचार किया गया था लेकिन उद्घाटन के समय कार्यक्रम स्थल पर लगी बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली रहीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed