फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three cattle smugglers arrested, five cattle recovered

Ghazipur News: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, पांच मवेशी बरामद

Mon, 20 Oct 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three cattle smugglers arrested, five cattle recovered
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कठउत गांव के पास से पुलिस ने रविवार को तीन पशु-तस्करों को गिरफ्तार कर पांच मवेशियों को बरामद कर लिया। वहीं एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पशुओं को गौसपुर ले जाकर नाव के सहारे गंगा पार कराकर बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल भेजने के फिराक में थे। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि पुलिस टीम ने भ्रमण के दौरान कठउत गांव के पास से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि एक तस्कर मौके से भाग गया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम नोनहरा थाना के इग्लिसपुर गांव निवासी चौथी राम, आनंद कुमार, नोनहरा चौक निवासी गुफरान अली बताया। फरार तस्कर नोनहरा निवासी सैफ है। आरोपियों ने पुलिस को बताया नोनहरा गांव निवासी मुमताज के साथ काम करते हैं और उन्हीं के साथ गौसपुर ले जाकर नाव के माध्यम से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल में ऊंचे दाम पर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed