फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three best schools will be selected on the points of mission power

मिशन शक्ति के बिंदुओं पर चुने जाएंगे तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यालय

Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three best schools will be selected on the points of mission power
गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का आगाज होने जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है। जिसके अंतर्गत सभी परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए मानक बिंदु तय कर दिए गए हैं। विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के लिए पांच जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए 10 मानक तय किए गए हैं। इसमें परिषदीय विद्यालयों को पूर्णांक के रूप में 50 जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए पूर्णांक 60 रखे गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन व उनकी उपस्थिति, विद्यालय द्वारा किए गए अभिनव प्रयास व तद्क्रम में बालिकाओं की शैक्षिक सम्प्राप्ति, बालक, बालिकाओं के लिए अलग अलग मूत्रालय की स्थापना, समुचित साफ सफाई व रनिंग वाटर, विद्यालय में मीना मंच व बालिका शिक्षा के लिए समुदाय की भागीदारी हेतु विद्यालय द्वारा कोई सराहनीय प्रयास आदि पांच बिंदुओं पर 10-10 अंक प्रदान किए जाएंगे। जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के चयन के लिए लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन व उपस्थिति, विद्यालय द्वारा किए गए अभिनव प्रयास व तद्क्रम में बालिकाओं की शैक्षिक सम्प्राप्ति, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए क्रियाशील इंसीनरेटर व बालिकाओं द्वारा इसका प्रयोग, मीना मंच, बालिकाओं की शिक्षा के लिए कोई विशेष सराहनीय प्रयास, सीसीटीवी, फेसरीडर, बायोमैट्रिक एवम् एलईडी/टीवी क्रियाशील हो, सभी कक्ष में डेस्क, बेंच, ब्लैक बोर्ड, पंखा, ट्यूब लाईट सक्रिय हों, सभी स्नानागार शौचालय टाइल्स, दरवाजे, टीटी व वाश बेसिन क्रियाशील हों, डायनिंग हाल में टेबल कुर्सी, पंखा ट्यूब लाईट, परदे, खिड़ियों में मच्छर जाली, बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन उपभोग की जाने वाली सामग्री मानक के अनुसार दी गई हो। इसमें शुरू के पांच बिंदुओं पर पूर्णांक के रूप में 10-10 अंक दिए जाएंगे। जबकि शेष पांच बिंदुओं पर 2-2 अंक प्रदान होंगे।
विज्ञापन

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलंबन हेतु सरकार अति गंभीर है। इसके लिए मिशन शक्ति का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तय मानक बिंदुओं के आधार पर जनपद में तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों का चयन होगा। जिससे शेष विद्यालयों को भी इसका अनुकरण करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमंत राव, बीएसए गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed