फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three accused arrested and sent to jail in ghazipur

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested and sent to jail in ghazipur
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कमालपुर डाही गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में बीते दिनों लाकडाउन के दौरान अंबेडकर जयंती मनाने से रोकने पर पुलिस पर हमला करने के तीन और आरोपियों को भी पुलिस ने शुक्रवार को कर लिया। संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कमालपुर डाही गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में बीते मंगलवार को कुछ लोग अंबेडकर जयंती मना रहे थे। पुलिस ने जयंती मनाने से मना किया था तो लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस 17 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। बीते दिनों छह आरोपियों को गिरफ्तार किया कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। बुधवार को भी तीन अन्य आरोपियों को गिरप्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे अंबेडकर पार्क के पास से आरोपी रामचंद्र कुमार, मंजेश कुमार एवं लल्लन कुमार को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं में चालान कर सभी को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed