फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thousands of school bags found thrown in BRC campus

बीआरसी परिसर में फेंके हुए मिले हजारों बैग

Thu, 02 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Thousands of school bags found thrown in BRC campus
जमानियां बीआरसी प्रांगण में फेंका हुआ स्कूली बैग। - फोटो : GHAZIPUR
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के कक्षा एक से आठ के छात्र-छात्राओं के लिए आए हजारों स्कूल बैग हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी परिसर में फेंके हुए मिले। अधिकारी एवं कर्मचारी इन बैगों को निष्प्रयोज्य बता रहे हैं।
विज्ञापन

दस मई 2021 की दोपहर करीब 2:30 बीआरसी के गोदाम में आग लग गई थी। इसमें बच्चों को वितरण करने के लिए रखे सर्व शिक्षा अभियान के बैग जल गए थे। दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द काबू पा लिया था जिससे नुकसान कम हुआ था। कागजों में बैग का वितरण कर चुके शिक्षा विभाग ने कोतवाली में आग की घटना में बैग जलने की सूचना दी थी। अब बीआरसी परिसर में बैग फेंके गए मिले। अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि तमाम बच्चे ढूंढकर अच्छा बैग ले जा चुके हैं। अब भी बड़ी संख्या में ठीक बैग मौजूद हैं जो गरीब बच्चों के काम आ सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन बैगों का वितरण नहीं किया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि परिसर में फेंके गए स्कूल बैग जले हुए है। निष्प्रयोज्य होने के कारण बैग फेंके गए हैं। जब उनसे फेंके गए कई बैग ठीक मिलने के बात कही गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed