{"_id":"f4787520358773d25dce8bcb9289a0a3","slug":"those-limits-party-landed-on-the-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीय सीमाएं तोड़ लोग उतरे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलीय सीमाएं तोड़ लोग उतरे सड़कों पर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिए गए समय में मनोज सिंह की हत्या और लूटकांड का पर्दाफाश नहीं होने पर गुरुवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। प्रमासपा नेता अरुण सिंह की अगुवाई में घटनास्थल यूको बैंक सकलेनाबाद से सर्वदलीय जुलूस निकाल कर पुलिस को जमकर धिक्कारा गया।
विज्ञापन
जुलूस में शामिल लोग हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए महुआबाग चौराहा पर पहुंचे, जहां जुलूस सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन के रूप में तब्दील हो गया। इस मौके पर प्रमासपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि यदि कातिलों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 15 अप्रैल को जिला बंद कर जगह-जगह पुलिस का पुतला फूंका जाएगा। व्यापारिक संगठनों ने जिला बंदी के लिए अपना समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनोज सिंह सहित जिले में घटित अन्य बड़ी वारदातों के खुलासे के लिए जिला पुलिस को 12 दिन का समय दिया गया था लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी। यही नहीं इस घटना के बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में लूट की कई बड़ी घटनाएं भी हुईं, जिस पर पुलिस पर्दा डाल रही है। इससे साबित हो चुका है कि जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जिला पुलिस पस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
कहा कि मामले के खुलासा को लेकर 15 अप्रैल को जिला बंद कराने के साथ ही जगह-जगह जिला प्रशासन और पुलिस का पुतला फूंका जाएगा। यदि फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे रणनीति तैयार कर डीएम और एसपी कार्यालय में तालेबंदी भी की जाएगी।
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के महामंत्री दुर्विजय बिंद ने कहा कि जिले में अपराध की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस मंत्रियों के इशारे पर काम कर रही है। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रासिद उमर ने कहा कि पुलिस चाह दे तो बड़े से बड़े घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दे, लेकिन 17 दिन बीतने के बाद मनोज के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे यह साफ है कि पुलिस मामले को दबा रही है। पूरे प्रदेश में जंगल राज होने की बात कहते हुए घटनास्थल यूको बैंक के पास मनोज सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की जिला प्रशासन से मांग की।
आप के जिला संयोजक ब्रजभूषण दुबे ने भी पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने कहा कि जिले में मंत्रियों के संरक्षण में तैनात दरोगाओं के आगे पुलिस कप्तान असहाय हो चुके हैं। इसलिए वह अपराध पर नियंत्रण पाने में फेल हैं। दोपहर बारह बजे से शुरू हुई सवर्दलीय सभा शाम चार बजे तक चली।
इसी दौरान पुलिस कप्तान के प्रतिनिधि के तौर पर एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह, डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम मुरलीधर मिश्र, सीओ सिटी, सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे। मंच से एएसपी सिटी ने घटना पर दुख जताया। कहा कि अपराधियों को चिह्नित करने में पुलिस को सफलता मिल चुकी है। मंच से उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे और घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। इसमें कुछ भी समय लग सकता है। एडीएम मुरलीधर मिश्र ने पीडि़त परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।