फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Those doing good work in education will receive an award.

Ghazipur News: शिक्षा में अच्छा काम करने वालों को मिलेगा अवॉर्ड

Wed, 09 Sep 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Those doing good work in education will receive an award.
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक, विद्यालय, ग्राम पंचायत और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अब सम्मानित किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए सीखो-सिखाओ अवॉर्ड शुरु किया गया है। पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है। पुरस्कार के लिए शिक्षक, विद्यालय, ग्राम पंचायत, ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और बालिका शिक्षा पांच श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। बालिका शिक्षा श्रेणी में प्रदेश स्तर पर एक विजेता का चुनाव किया जाएगा। वहीं शिक्षक, विद्यालय, ग्राम पंचायत और बीआरसी श्रेणियों में प्रदेश स्तर पर चार-चार विजेता और चार-चार उपविजेता का चुनाव होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि शिक्षा में नवाचार करने वाले शिक्षक, बेहतर कार्य करने वाले विद्यालय, शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें और बीआरसी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। अधिक से अधिक पात्र प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अवॉर्ड का उद्देश्य सिर्फ उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed