फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves clean their hands on jewelery including four lakh cash

चोरों ने चार लाख नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ

Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves clean their hands on jewelery including four lakh cash
गाजीपुर। नगर कोतवाली के खिदराबाद गांव स्थित मकान में बंद पड़े ताले को तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बीते 21 मार्च को मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इधर पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है।
विज्ञापन

खिदराबाद निवासी पीड़ित अंकित यादव ने बताया कि वह परिजनों के साथ होली पर्व पर बीते 16 मार्च को भांवरकोल थाना क्षेत्र शाहपुर गए हुए थे। जब बीते 20 मार्च को खिदराबाद स्थित मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और कमरों में रखे आलमारी एवं बक्सा का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में बहन की शादी के लिए बनवाकर रखा गया करीब 20 लाख रुपये के आभूषण एवं चार लाख नकदी भी गायब था। इसके अलावा सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर लेते चले गए थे। आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई, तो कुछ पता नहीं चल सका। ऐसे में बीते 20 मार्च को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और तहरीर दी गई। पुलिस ने 21 मार्च को मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed