फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves blew 24 sacks of wheat from the warehouse

चोरों ने गोदाम से उड़ाया 24 बोरी गेहूं ...

Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew 24 sacks of wheat from the warehouse
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित निरीक्षण भवन के पास विपणन शाखा के गोदाम में सेंध लगा कर शनिवार की देर रात चोरों ने गोदाम से करीब 24 बोरी गेहूं पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब केंद्र संचालक को पता चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है। केंद्र का देख रेख करने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण करने के बाद गोदाम बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब आस पास के लोगों ने बताया कि दीवार में सेंध मारी गई है तो मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि सेंध मार कर चोरी की घटना की सूचना मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed