फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be some relief from inflation as everyday items will become cheaper

Ghazipur News: रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से महंगाई से मिलेगी थोड़ी राहत

Fri, 05 Sep 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
There will be some relief from inflation as everyday items will become cheaper
गाजीपुर। जीएसटी काउंसिल की ओर से जीएसटी के दरों में बदलाव कर दिया गया है। इसकी सराहना समाज का हर वर्ग कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि जीएसटी की नई दरों से अधिकांश चीजें सस्ती हो जाएंगी और महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी। लोगों का पैसा बचेगा। गृहणियों का कहना है कि रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से किचन का बजट संभलेगा। जीएसटी की नई दरों के अनुसार पनीर, छेना, दूध, रोटी, पराठा, खाकरा जैसी आम लोगों से जुड़ी खाद्य वस्तुओं, दुर्लभ बीमारियों और कैंसर की दवाओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पॉलिसियों को भी करों से छूट दे दी गई है। वहीं, सीमेंट व वाहनों पर पहले 28 प्रतिशत टैक्स का स्लैब था, जिसको अब 18 प्रतिशत कर दिया गया है। जीएसटी के दरों में बदलाव के निर्णय को गृहणियों, कर अधिवक्ताओं, व्यापारियों व अर्थशास्त्र के जानकारों ने सराहना की है।
जीएसटी के दरों में बदलाव से रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी। इससे लोगों के पास अधिक बचत होगी, जिससे खपत को बढ़ावा मिलेगा। - राजेश केशरी, कर अधिवक्ता,गाजीपुर।
विज्ञापन


घरेलू उपयोग की वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी। इससे गृहणियों को काफी राहत मिलेगी। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने के कारण किचन का बजट संतुलित करने में मदद मिलेगी। - डॉ. शोभा यादव, गृहिणी,आमघाट
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अर्थव्यवस्था को गति एवं मजबूती मिलेगी। कृषि यंत्र, पढ़ाई-लिखाई की वस्तुएं सस्ती हुई हैं। छोटे व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन सरल करने का प्रयास किया गया है। - धनंजय तिवारी, सीए, गाजीपुर।

12 व 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब को समाप्त कर सरकार ने सरलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे छोटे कारोबारियों को राहत होगी। - डॉ. हरेंद्र यादव, अर्थशास्त्री, गाजीपुर।


जीएसटी की दरें कम करने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों के लिए सकारात्मक माहौल का सृजन होगा। साथ ही आम जनता को भी सहूलियत मिलेगी। - श्रीप्रकाश केशरी, जिलाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed