फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be construction in other place not in the playing field

खेल मैदान में नहीं दूसरी जगह होगा निर्माण

Fri, 10 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
There will be construction in other place not in the playing field
हेतिमपुर गांव स्थित खेल के मैदान में किये जा रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान समझाते एसडीए? - फोटो : GHAZIPUR
तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के बीआरसी परिसर स्थित खेल के मैदान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को उच्चीकृत करने को लेकर हो रहे निर्माण को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। अधिकारियों ने दूसरी जगह नापी करा कर निर्माण कराने का ठेकेदार को निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य, तहसीलदार घनश्याम एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने आवासीय विद्यालय बनाए जाने के स्थल का निरीक्षण किया। विरोध कर रहे युवाओं से वार्ता की। निरीक्षण में अधिकारियों ने पाया कि निर्माण स्थल पर हाईटेंशन तार की वजह से अधिक भूमि को खाली छोड़ा गया था। इस पर उन्होंने फटकार लगाई और मैदान के दक्षिण खाली पड़ी भूमि की नापी कराई जहां मानक के अनुरूप भवन का निर्माण कराया जा सकता है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया कि जिस जगह नापी हुई है वहीं निर्माण कार्य कराया जाए। युवाओं को भी चेताया कि निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस निर्णय पर खुश हुए युवाओं ने अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान राहुल यादव, मनीष सिंह, सोनू यादव, अमरेंद्र यादव, दीपक यादव, अभिजीत यादव, रामरतन, अभय यादव, बृजमोहन यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed