फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was widespread condemnation of terrorist attack

आतंकी घटना की चहुंओर हुई निंदा

Wed, 17 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
There was widespread condemnation of terrorist attack

पाकिस्तान के पेशावर में सैनिक स्कूल में आतंकवादियों द्वारा 132 बच्चों की निर्मम हत्या ने जिले के लोगों को हिला कर रख दिया है। लोगों के आतंकियों की इस घिनौनी करतूत पर ऐतबार नहीं हो रहा है। बुधवार को लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने इसे कायराना हरकत बताया। साथ ही दो मिनट का शोक भी रखा गया।

विज्ञापन

गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में आयोजित शोकसभा में विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने कहा कि तालिबान की इस करतूत से मानवता शर्मसार हुई है। इस दौरान दो मिनट मौन रखकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन


पसमांदा मुस्लिम मोर्चा की आलमपट्टी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य वक्ता डा. इकबाल अंसारी ने तहरीक-ए-तालिबान की इस बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार सपा की बैठक में पेशावर में हुई घटना की निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम देकर मानवता को शर्मसार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादात संवाददाता के अनुसार राजकीय हाईस्कूल सौरी में बच्चों और अभिभावकों ने दो मिनट मौन रहकर मृत मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जखनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शोकसभा आयोजित कर पेशावर में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया गया।


उधर बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाल कल्याण समिति के सभा कक्ष में हुई बैठक में एक स्वर में इस हिंसक वारदात की भर्त्सना की गई। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नलकूप कालोनी स्थित संघ भवन में हुई बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने मानवता एवं मासूमों पर किए गए हमले को अत्यंत कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पेशावर में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बुधवार को मुस्ताफ ाबाद स्थित सदर विधान सभा अध्यक्ष शफे जमा के आवास पर युवा कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गयी। लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि तालिबान का आतंक पाकिस्तान को बर्बाद कर रहा है। इससे हमारे देश को भी सबक सिखने की जरूरत है। अंत में दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की गयी।




कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि 
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शोकसभा आयोजित कर पेशावर में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया गया। रामरहीम बाल विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जलाकर मासूमों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने आतंकवादियों की ओर से मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की घटना की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed