फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There should be no shortage of any kind in the communication plan

कम्यूनिकेशन प्लान में किसी प्रकार की कमी न रहे

Tue, 01 Mar 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
There should be no shortage of any kind in the communication plan
पुलिस लाईन सभागार में चुनाव को लेकर बैठक करते आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल एवं आईजी ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल एवं आईजी रेंज वाराणसी के सत्यनारायण ने विधानसभा चुनाव के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मतदान का प्रथम एक घंटा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी सतर्क रहेंगे। मतदाता पहचान पर्ची समय से वितरण एवं सत्यापन करा लिया जाए। कम्युनिकेशन प्लान में किसी प्रकार की कमी न रहे। मतदान कार्मिक अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें ताकि कोई भी समस्या न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी रवानगी के समय ईवीएम एवं अन्य उपकरण अच्छे से चेक कर लिया जाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। उन्होंने आबकारी अधिकारी को अवैध शराब पर निगरानी रखते हुए जब्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आईजी रेंज के सत्यनारायण ने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले में बूथों की कुल संख्या 3090 है तथा जिले को 25 जोन एवं 253 सेक्टर में विभाजित किया गया है। अस्सी प्लस मतदाताओं, दिव्यांगों को बनाई गई टीमों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से पुलिस अभिरक्षा में उनके घरों पर जाकर मतदान कराया जा रहा है। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के बाद ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों का विधानसभावार बनाए गए फेसिलिटेशन सेंटर पर पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी-प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्रीप्रकाश गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू.रा., एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, सभी विधान सभा के रिटर्निंग आफीसर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed