फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man was bitten by a snake, lost his life

युवक को सांप ने डसा, झाड़ फूंक में गई जान

Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The young man was bitten by a snake, lost his life
खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर बैरहिया गांव में रविवार की सुबह खेत में काम कर रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव का ओमकुमार बिंद (19) सुबह करीब नौ बजे खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सर्प ने डंस लिया। इधर सर्पदंश से बेखबर युवक खेत में काम खत्म करने के बाद घर आया और जैसे ही खाना खाने जा रहा था कि अचेत हो गया। युवक की हालत गंभीर देख परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को बचाने की आस से परिवार के लोग उसे झाड़फूंक के लिए आजमगढ़ के लालगंज लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मृत घोषित होने के बाद परिजन निराश होकर घर आ गए। पुत्र के मौत की सूचना मिलते ही माता उर्मिला का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सतीश अन्य प्रांत में काम करता है। मृतक इंटर का छात्र था और पढ़ने लिखने में काफी होनहार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed