{"_id":"041a4c67273b782d24305144f150cc28","slug":"the-young-man-s-throat-slit-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर स्थित लावाछावा माइनर के किनारे धारदार हथियार से हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त मदनपुरा निवासी मुन्ना शर्मा (23) पुत्र शंभु शर्मा के रूप में की गई। पुलिस ने घटना के पीछे आशनाई की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
मदनपुरा निवासी शंभू शर्मा फर्नीचर बनाता है। उसके चार पुत्रों में मुन्ना सबसे छोटा था। उसके अन्य तीन भाई आनंद शर्मा, दिलीप शर्मा, रिंकू शर्मा है। शंभू की पुत्री सविता की शादी हो चुकी है। मुन्ना की शादी कमालपुर में तय हुई थी। शंभू ने बताया कि मुन्ना पुणे में रह कर फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। दिवाली से दो दिन पूर्व घर आया था। मृतक की भतीजी पूनम कुमारी के अनुसार, चाचा रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे दबे पाव घर से निकल रहे थे। पूछने पर कहा कि उसके घर से बाहर जाने की बात किसी से न बताना।
इसके बाद उसने किसी से कुछ नहीं कहा। सुबह चाचा का शव देख रोने लगी और रात का वाकया बताया। शव मिलने की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुन्ना के भाई दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
एसओ जमानिया दिनेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि मुन्ना की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आशनाई में हत्या की आशंक जताते हुए कहा कि प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। 00