{"_id":"287c9b0061a54b1c8fcc11d74a502f82","slug":"the-turnaround-tolerate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बर्दाश्त नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बर्दाश्त नही
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस पर सदर, जमानिया, सैदपुर, जखनिया और मुहम्मदाबाद में बुधवार को
विज्ञापन
549 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें सिर्फ 34 मामलों का निस्तारण मौके पर
किया गया। जमानिया तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अशोकचंद्र ने लंबित समस्याओं
का निस्तारण करने का निर्देश दिया। चेताया कि अधिकारी इसमें ढिलवाई न
बरतें।
जमानियॉ तहसील में 79 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें दो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अन्य मामलों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए सप्ताह भर के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान राधेश्याम पुत्र स्व. मुरलीराम ने उद्धरण खतौनी में नाम न दर्ज होने और मगरू यादव चकरोड की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्या निस्तारण को गम्भीरता से लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी।
तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, विकलांग विभाग, विद्युत विभाग आदि प्रकरण अधिक आए। तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी ने जमानिया स्थित पोखरे के निर्माण कार्य एवं सुन्दरीकरण का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि पोखरे के किनारे सीढ़ी का निर्माण किया जाय। पोखरे पर जर्जर हुए शौचालय का पुन: निर्माण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने करंडा धरम्मरपुर मार्ग से जमानिया को जोड़ते हुए गंगा पुल निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
जखनिया में उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 72 मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण हुआ।