फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The thinking of patriarchal authority has to be changed: Sanjay

पितृ सतात्मक सत्ता की सोच को बदलना होगा

Mon, 16 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The thinking of patriarchal authority has to be changed: Sanjay
नेहरु युवा केंद्र गाजीपुर तथा यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के सहयोग से आरसेटी के सभाकक्ष में महिलाओं के लिए रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी विकास खंडों से आई महिलाओं से संवाद करते हुए संजय राय शेरपुरिया ने कहा कि जब तक आधी आबादी उपेक्षित रहेगी तब तक परिवार एवं देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। पितृ सतात्मक सत्ता की सोच को बदलना होगा। महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आने के लिए एक सृजनात्मक वातावरण का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह का निर्माण पर छोटे-छोटे कामों से शुरुआत करें। उनका संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र मदद करेगा। नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण सिंह ने कहा कि आदिकाल से गाजीपुर परिवर्तन का केंद्र रहा है। आजादी की लड़ाई से लेकर देश की सुरक्षा में गाजीपुर सबसे अग्रणी पंक्ति में खड़ा रहा है। समाजसेवी इंद्राणी सिंह ने कहा कि पौधरोपण एवं कृषि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को तलाश कर युवा आगे आएं। आकांक्षा राय एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम, अशोक राय, यादवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र देव, अंगद सिंह यादव, संजय राजभर व ऊरूज फातिमा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed