{"_id":"5fe4dbe98ebc3ecd6b4ba1e0","slug":"the-tenure-of-the-princes-will-end-from-midnight-today-ghazipur-news-vns565339644","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात से खत्म हो जाएगा प्रधानों का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात से खत्म हो जाएगा प्रधानों का कार्यकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्रधानों का कार्यकाल शुक्रवार की आधी रात से समाप्त हो जाएगा। साथ ही ग्राम स्वरोजगार पोर्टल पर ग्राम प्रधानों के जो डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) उपलब्ध हैं। उन्हें भी 25 दिसंबर की रात बारह बजे के बाद से अन रजिस्टर्ड मान लिया जाएगा। इसके साथ ही 26 दिसंबर से ग्राम पंचायतों में नए तरीके से काम शुरू हो जाएगा। शासन के निर्देशानुसार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को इनका प्रशासक बनाया जाएगा लेकिन अभी इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है।
जिले की कुल सात तहसीलों के सोलह विकासखंडों में कुल 1237 ग्राम पंचायतें हैं। इनके प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। उसके बाद भुगतान और लेन-देन का कोई भी अधिकार प्रधानों के पास नहीं रह जाएगा। मौजूदा ग्राम पंचायतों का गठन बीते 26 दिसंबर 2015 को हुआ था। उस समय सात नवंबर को ही पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इस कारण आठ नवंबर से 25 दिसंबर के बीच सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ही ग्राम पंाचायतों का प्रशासक नियुक्त जिकया गया था। डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय की मानें तो अब तक कोई ऐसी गाइडलाइन नहीं आई है जिसमें यह जिक्र हो कि 25 दिसंबर के बाद प्रशासक किसे बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों में चल रहे विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। मौधा संवाददाता के अनुसार सैदपुर तहसील क्षेत्र में कुल 657 गांव हैं। इनके प्रधानों का कार्यकाल भी आज समाप्त हो जाएगा। सैदपुर के प्रभारी एसडीएम सूरज कुमार यादव ने बताया कि गांवों में प्रशास)क किसको बनाया जाए इस संबंध अभी कोई आदेश नहीं आया है।