फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The teenager lives slip by train

ट्रेन से कटकर किशोर ने दी जान

Thu, 04 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The teenager lives slip by train
मुगलसराय-पटना रेलखंड पर गहमर स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास गुरुवार की सुबह बीकानेर-गोहाटी एक्सप्रेस से कटकर किशोर ने जान दे दी। ट्रेन के इंजन में शव के टुकड़े फंसने से पाइप फट गई। इस कारण ट्रेन तीन घंटे तक घटनास्थल पर खड़ी रही। दूसरा इंजन मंगाकर साढ़े दस बजे ट्रेन रवाना की गई। उधर, किशोर ने क्यों जान दी, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 
मुगलसराय-पटना रेलखंड पर गहमर स्टेशन के पश्चिमी क्षेत्र के आउटर सिग्नल के पास गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे बीकानेर-गोहाटी (बाड़मेर) एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर रेवतीपुर के नगदिलपुर दुल्लहपुर निवासी श्रीकांत यादव के पुत्र कमलेश कुमार यादव (16) ने खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर गहमर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। किशोर के मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। उधर, इंजन में शव के टुकड़े फंस जाने से पाइप फट गई। इस वजह से ट्रेन तीन घंटे तक घटनास्थल पर खड़ी रही। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद भदौरा में रुकी संघमित्रा एक्सप्रेस के इंजन को अलग कर मंगाया गया और फिर बाड़मेर एक्सप्रेस को 8:23 गहमर स्टेशन के लूप लाइन पर पहुंचाया गया। फिर दूसरा इंजन मंगाकर साढ़े दस बजे बाड़मेर एक्सप्रेस रवाना की गई।
विज्ञापन


गहमर आउटर सिग्नल के पास बीकानेर-गोहाटी (बाड़मेर) का इंजन फेल होने से मुगलसराय-पटना रेल खंड पर ट्रेनें जहां-तहां स्टेशनों पर रोक दी गईं। 12295 संघमित्रा भदौरा, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 22406 गरीब रथ दिलदारनगर, 12304 पूर्वा दरौली में खड़ी रहीं। बीकानेर गोहाटी ट्रेन के यात्री पटना के गोपाल जी, बख्तीयारपुर के अवधबिहारी, मोकामा जंक्शन के संतोष, बरौनी के अखिलेश, नौगछिया के संजय आदि ने कहा कि तीन घंटे ट्रेन रुकने से काफी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed