फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The team took samples of tea leaves, mustard oil and chhena

टीम ने चाय पत्ती, सरसों तेल और छेना का लिया नमूना

Fri, 05 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The team took samples of tea leaves, mustard oil and chhena
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के द्वारा आगामी पर्व को देखते हुए सेवराई तहसील मुख्यालय की विभिन्न दुकानों पर शुक्रवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ दुकानों से चाय पत्ती, सरसों के तेल और छेना के नमूने लिए गए। जांच प्रक्रिया से बचने के लिए भदौरा बस स्टैंड के कई दुकानदार दुकान की शटर गिराकर वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

खाद सुरक्षा औषधी विभाग के फूड आफिसर शामला प्रसाद यादव के नेतृत्व में श्रीराम यादव, अवधेश गुप्ता, राजीव सिंह, वीरेंद्र यादव सहित पांच सदस्यीय टीम के द्वारा सेवराई तहसील मुख्यालय के भदौरा बस स्टैंड पर किए गए औचक छापेमारी के दौरान एक किराना व्यवसायी के यहां से चाय पत्ती का सैंपल लिया गया। वहीं मां कामाख्या धाम मंदिर के पास एक मिठाई व्यवसायी के यहां से छेना मिठाई का सैंपल लिया गया। इस संबंध में खाद सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि दुकानदारों से लिए गए सैंपल को लखनऊ लैब टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। जहां से जांच के बाद कमी पाए जाने पर संबंधित दोषी दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम के जाने के बाद ली राहत की सांस
सेवराई। अधिकारियों के द्वारा जांच के बाद उनके जनपद मुख्यालय रवानगी होने की सूचना के बाद संबंधित दुकानदारों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि रक्षाबंधन पर्व एवं लगातार मिल रही खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए खाद सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने डीएम के निर्देश पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed