फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The team recovered 90 thousand 380 rupees

टीम ने 90 हजार 380 रुपये किया बरामद

Tue, 01 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
The team recovered 90 thousand 380 rupees
मुहम्मदाबाद। एफएसटी ने सोमवार को तिवारीपुर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार से 90 हजार 380 रुपये बरामद किया।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट पशुधन प्रसार अधिकारी डा. सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान नगर से जिला मुख्यालय की ओर जा रही बाइक सवार को रोककर जब उसके झोले की तलाशी की गई, तो उसमें से नोट निकले। गिनने पर 90 हजार 380 रुपये थे। बाइक सवार नगर के जमालपुर वार्ड 25 के अंरविद कुमार गुप्ता से पूछताछ की गई तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। वहीं कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। मजिस्ट्रेट डा. सुरेश प्रसाद ने रकम को जब्त कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए आवश्यक कार्रवाई की। टीम में आरक्षी नीरज यादव, चंद्रभान सिंह, अरविद पटेल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed