फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The son's final farewell in tears

नम आंखों से दी सपूत को अंतिम विदाई

Wed, 13 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 13 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The son's final farewell in tears
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एसआई ओंकार सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया गया।
विज्ञापन


 पार्थिव शरीर  पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव के लोगों में उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

बाद में क्षेत्र के नरवा घाट पर शहीद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने शहीद को सलामी दी।

जवान के अंतिम संस्कार के समय वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।क्षेत्र के करहिया गांव निवासी गोकुल सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़े ओमकार सिंह (55) सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन जी कंपनी में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तैनात थे।
विज्ञापन


सोमवार को वह सीआरपीएफ के एक अन्य जवान के साथ वहां स्थित पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों के हमले में ओमकार सिंह और एक अन्य जवान शहीद हो गए। बुधवार को शहीद का शव पहुंचते परिवार के लोग फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव आने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। शहीद की पत्नी ऊषा देवी, पुत्र अरविंद, पुत्रियां रितु, ट्विंकल तथा पिता गोकुल सिंह और माता रामधारी की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।


 गांव के लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देने में जुटे थे। बिलख रहे लोगों को ढांढस  बंधाने वालों की आंखें नम हो गईं थी।

अंत्येष्टि से पहले सीआरपीएफ की डीआईजी डीके त्रिपाठी, कमांडेंट उदय प्रताप सिंह ने  नरवा घाट पर शोक धुन के बीच शहीद जवान को सलामी दी।

 इसके बाद  शहीद के पुत्र अरविंद सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सीओ राममोहन सिंह, थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह, एसडीएम जमानिया कैलाश सिंह, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, रीतेश सिंह, सपा ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक वर्मा, अयोध्या राम, अवधेश सिंह, जामवंत सिंह, विनोद, आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed