फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sewer system will be improved, a new stadium will be provided, and the city station will be equipped with modern facilities.

Ghazipur News: दुरुस्त होगी सीवर व्यवस्था, नवीन स्टेडियम मिलेगा, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सिटी स्टेशन

Thu, 01 Jan 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The sewer system will be improved, a new stadium will be provided, and the city station will be equipped with modern facilities.
मेडिकल कॉलेज। संवाद
गाजीपुर। नए साल में जिले को शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, कानून-व्यवस्था और शहरी विकास की बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है। करीब 230.03 करोड़ रुपये की 14 से ज्यादा विकास परियोजनाएं वर्ष 2026 में पूरी होंगी। प्रमुख परियोजनाओं में सीवर लाइन, नवीन स्टेडियम, आधुनिक सुविधाओं से लैस सिटी रेलवे स्टेशन, वेंडिंग जोन, अर्बन प्लाजा, एआरटीओ कार्यालय भवन, लोको पायलट रेस्ट हाउस और महिला कॉलेज के हॉस्टल का निर्माण शामिल है। इनके धरातल पर उतरने जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और आम जनता का जीवन स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन

सीवर लाइन का प्रोजेक्ट के पूरा होने से गंगा अविरल और निर्मल होगी। नवीन स्टेडियम खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का मंच बनेगा। वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत कर छात्राओं को 12वीं तक की शिक्षा की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत कई विकास खंडों में हॉस्टल और एकेडमिक हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। करीब आधा दर्जन ब्लॉकों में यह सुविधा इसी वर्ष मिल जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में 10 करोड़ रुपये से 60 छात्राओं के लिए नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा होगा। राजकीय महिला पीजी कॉलेज में करीब 16 करोड़ रुपये से 200 बेड का हॉस्टल, सभागार और बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 13 करोड़ रुपये से मल्टीपरपज हॉल, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और कक्षाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब सात साल से लटके पुलिस लाइन के पास स्थित नवीन स्टेडियम का सपना भी साकार होने जा रहा है। 6.29 करोड़ रुपये से बने स्टेडियम में खिलाड़ी अपने सपनों को उड़ान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अविरल और निर्मल होगी गंगा
नगर में सीवर लाइन का प्रोजेक्ट वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। 145 करोड़ रुपये की यह परियोजना पूरी होने से गंगा में गिरने वाले नालों के गंदे पानी पर रोक लगेगी। नालों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा और एसटीपी के माध्यम से पानी को शोधित कर बेसो नदी में छोड़ा जाएगा। इससे गंगा अविरल और निर्मल होगी। जल निगम शहरी के अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या ने बताया कि जनवरी 2026 तक सीवर लाइन की परियोजना पूरी हो जाएगी।
000 वेंडिंग जोन से मिलेगा ठेला-खोमचा वालों को ठिकाना
नगर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए अफीम फैक्ट्री-ददरी घाट मार्ग पर दो करोड़ रुपये से वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। इसके तहत 186 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के ईओ डीके राय ने बताया कि इससे ठेला-खोमचा वालों को स्थायी ठिकाना मिलेगा और शहर की यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी।
000
सिटी रेलवे स्टेशन का होगा उद्घाटन
16.63 करोड़ रुपये से सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। आकर्षक भवन, नए प्रतीक्षालय और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने का निर्माण अंतिम चरण में है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में सिटी स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा।
000
साइबर थाने का भवन बनने से हाईटेक होगी पुलिस
वर्ष 2026 में पुलिस भी तकनीक के मामले में नए दौर में कदम रखेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के अनुसार एआई और नए सॉफ्टवेयर की मदद से साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ा जाएगा। हर थाने में साइबर एक्सपर्ट, साइबर हेल्प डेस्क और टैबलेट की व्यवस्था होगी। घर बैठे ऑनलाइन शिकायत के लिए नए मोबाइल एप भी विकसित किए जाएंगे। पुलिस लाइन परिसर में 3.87 करोड़ रुपये की लागत से साइबर थाने का नया भवन बन रहा है, जिसके जून 2026 तक हैंडओवर होने की उम्मीद है।

000
पचरासी में बनेगी नई पुलिस चौकी
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि नंदगंज थाना क्षेत्र के पचरासी में पुलिस चौकी के निर्माण के लिए शासन ने 1.17 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। नई चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत होगी और आमजन को सुरक्षा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

000
वर्ष 2026 में मिलने वाली प्रमुख सौगातें
- सिटी रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण -16.63 करोड़ (फरवरी 2026)
- एआरटीओ कार्यालय भवन - 12.70 करोड़ (जून 2026)
- सीवर लाइन प्रोजेक्ट - 145 करोड़ (जनवरी 2026)
- महिला कॉलेज हॉस्टल -16 करोड़ (मार्च 2026)
- नवीन स्टेडियम - 6 करोड़ (फरवरी 2026)
-तीन अंडरपास (भुतहियाटांड़, आंकुसपुर, तरांव) - 15 करोड़ - वेंडिंग जोन- 2 करोड़ - अर्बन प्लाजा -5 करोड़ - आठ पर्यटन स्थलों का विकास - 7.25 करोड़ 000

कोट-
नए साल में शासन की मंशा के अनुरूप 14 से ज्यादा परियोजनाएं पूरी कराई जाएंगी। लगातार इनकी मॉनीटरिंग और समीक्षा की जा रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में मूलभूत सुविधाओं का विकास हो सकेगा। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed