{"_id":"270f7bee1ec49eabb7a3bdee5f77e4b6","slug":"the-power-supplies-drying-hundred-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधऊ उपकेंद्र पर लगे देवकठिया पश्चिम नंबर एक और दो का पैनल पूरी तरह से जर्जर हो गया था। इसकी वजह से आए दिन उसके फटने और फाल्ट होने की घटनाएं हो रही थी। समस्या से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार की सुबह से पैनलों के बदलने का कार्य शुरू किया गया। इसके वजह से करीब 100 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसएसओ ने बताया कि पैनलों को बदलकर बुधवार की शाम तक इससे संबंधित फीडरों की आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।
अंधऊ उपकेंद्र पर लगा देवकठिया पश्चिमी नंबर एक और दो पैनल पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। इसकी वजह से बार-बार लाइन ट्रिप होती रहती थी। इसके अलावा फाल्ट होने के साथ ही कई बार तेज धमाके के साथ पैनल फटने की घटनाएं हो चुकी थी। खतरे को देखते हुए विभाग ने नया पैनल लगाने का निर्णय लिया।
इस क्रम में मंगलवार को सुबह 9:15 बजे सप्लाई बंद कर पैनलों के बदलने का काम शुरु किया गया। इसकी वजह से बुजुर्गा, रुहीपुर, कटया, धावा, खलसापुर, सराय गोकुल, देवकठिया, नागतारा, अंधऊ सहित करीब 100 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाली सभी उपकरण शो-पीस बने रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत उन दूकानदारों को हुई, जिनका कारोबार बिजली पर आधारित है।
विज्ञापन
उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ संजय भारती ने बताया कि मंगलवार की सुबह 1:15 बजे से पैनलों को बदलने काम शुरू किया गया। इसकी वजह से इससे संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रही। बुधवार की देर शाम तक पैनलों को लगाकर आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।