{"_id":"7780de0a9802dceb9ed2b3dc9bd6127f","slug":"the-platform-needs-to-refine-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा को निखारने के लिए मंच की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा को निखारने के लिए मंच की जरूरत
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में 19वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्लब को हर प्रकार का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे ही मंच की जरूरत होती है। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
कनिष्ठ वर्ग में मानसी वर्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने को विवश कर दिया। स्वाति नायर ने गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। एमजेआरपी की छात्राओं, शिव डू डांस, नृत्यांगन के बच्चों ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
एमजेआरपी स्कूल के बच्चों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के थीम पर प्रस्तुत किए गए नृत्य की लोगों ने खूब सराहना की। राकेश कुमार ने अपने सहयोगियो के साथ धोबिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र शहर के गोराबाजार निवासी फिरोज अहमद का ढाई वर्षीय पुत्र फैजान रहा, जिसने लोगों के कठिन सवालों के उत्तर देकर लोगों को सोचने को विवश कर दिया। पर्यटन मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले प्रवीण तिवारी को स्मृतिचिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचयू के शिक्षा संकाय के पूर्व अध्यक्ष डा. हरिकेश भी मौजूद थे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विभिन्न विद्यालयों के बच्चे आए हुए थे। पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार ने आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी, नागेंद्र कुशवाहा, सिद्धार्थ मालवीय, साधना यादव आदि का सहयोग रहा। अध्यक्षता डा. देवप्रकाश राय तथा संचालन चंद्रिका प्रसाद ने किया।