फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The minister praised cessation campaign

मंत्री ने नशा उन्मूलन अभियान को सराहा

Sun, 10 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 10 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
The minister praised cessation campaign
प्राचीन काल से ही दुनिया में रोगियों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने वाली विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों में आयुर्वेद चिकित्सा का सर्वोच्च स्थान रहा है। यही एक ऐसी पद्धति है जब रोगी अन्य पद्धतियों से हारकर निराश हो जाता है, उसी घड़ी में आर्युवेद की जड़ी बूटियों से ही वह आरोग्य हो जाता है। उक्त बातें धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने रविवार को सहेड़ी स्थित शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कालेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कही।
विज्ञापन



उन्होंने कालेज प्रबंधन द्वारा शुरू किये गये नशा उन्मूलन अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज के लिए यह आवश्यक है। प्रदेश सरकार आयुर्वेद  एवं इस चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सत्त प्रयत्नशील है। कहा कि कालेज के प्रबन्धक डा. आजम कादरी ने महानगरों में न जाकर पूर्वांचल के पिछड़े जनपद में यह स्तरीय मेडिकल कालेज स्थापित कर डाक्टरों की टीम तैयार कर जिले का नाम बढ़ाया है।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि हमारी सरकार समाज में रहने वाले सभी वर्गों के हर छोटी बड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। सरकार आयुर्वेद की डिग्री लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेद चिकित्सकों को एलोपैथिक की दवाएं लिखने के लिए अधिकृत करने का गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इस दौरान अकील सिद्दकी, एनाम अहमद, साजिद, नय्यर साहब, डा. मुहसिन, शादाब, साकिब , अंकित सिंह, सेराजुद्दीन, बिकानू भाई, श्रीप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed