फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The masked man opened fire, the shopkeeper's son saved

नकाबपोश ने झोंका फायर, दुकानदार का पुत्र बचा

Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The masked man opened fire, the shopkeeper's son saved
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार की रात मकान के बाहर खड़े मिष्ठान दुकानदार के पुत्र पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। संयोग रहा कि वह बाल-बाल बच गया। किसी तरह से भागकर उसने अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर जब- तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुट गई। साथ ही घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर गांव निवासी रमेश गुप्ता की स्थानीय बाजार स्थित मकान में मिष्ठान की दुकान है। देर शाम रमेश गुप्ता और उनके पुत्र रिशु गुप्ता ने दुकान बंदकर की। पिता रमेश गुप्ता घर के अंदर चले गए, जबकि उनका पुत्र रिशु मकान के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश मकान से कुछ दूरी पर पहुंचे। एक नकाबपोश बदमाश बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा नकाबपोश बदमाश रिशु गुप्ता के तरफ बढ़ा और तीन बार फायरिंग किया। संयोग रहा कि रिशु बाल-बाल बच गया और उसने भागकर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित के शोर मचाने की आवाज सुनकर आस-पास ग्रामीण और परिजन घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब- तक हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर रिशु को बाएं हाथ में चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed