{"_id":"67840a96c693f6b6640e5dd0","slug":"the-last-rites-of-all-five-bodies-took-place-at-the-same-ghat-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-126570-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक ही घाट पर हुआ पांचों शवों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक ही घाट पर हुआ पांचों शवों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में दो गांव गांव के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत के दूसरे दिन उनके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। शोक में गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे ठंडे पड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर शहर के श्मशान घाट पहुंचे और रात में ही अंतिम संस्कार किए। जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो गई। मरदह क्षेत्र के कछुहरा गांव के समीप गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्याम लाल (50), अच्छेलाल (35) और प्रदीप राम (27) की मौत से उनके गांव मानपुर में दूसरे दिन मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की देर रात तीनों शवों का श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। तीन चिताएं जलती देख हर किसी की आंखें नम रहीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। पिता दरवाजे पर, मां आंगन में तो पत्नी घर के एक कोने में सिसकियां भर रही थीं। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता दाेपहर में मानपुर गांव पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर, नोनहरा थाना क्षेत्र कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग स्थित बड़ौरा में शनिवार की रात हुए बाइक सवार चक फरीद गांव निवासी विकास (23) अपने रिश्ते में भतीजा लगने वाले दीपक कुमार (20) के शव का रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे लेकर परिवार के लोग पहुंचे।
वहां से दोनों शवों को लेकर शहर के श्मशान घाट पर पहुंचे और अंतिम संस्कार किए। विकास के पिता पूर्व प्रधान शंभू राम तो दीपक के पिता सफाई कर्मी विनोद राम का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई थी।