फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The last day of the eight districts showed own youth

अंतिम दिन आठ जिलों के युवाओं ने दिखाया दम

Wed, 18 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 18 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
The last day of the eight districts showed own youth
कड़ी सुरक्षा के बीच सेना भर्ती का महाकुंभ बुधवार को सकुशल संपन्न हो गया। अंतिम दिन बुधवार को मिर्जापुर समेत अन्य 8 जिलों वाराणसी, चंदौली, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, सोनभद्र तथा भदोही के कुल 13375 युवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इनमें महज 520 युवक ही पहली बाधा पार कर सके जबकि दौड़ में असफल होने पर 12855 युवकों को भर्ती मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस प्रकार छह दिनों तक चली भर्ती प्रक्रिया में कुल 88 हजार 773 युवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


इनमें 3 हजार 327 युवक ही पहली बाधा पार कर सके जबकि असफल होने पर 85 हजार 446 युवकों को बाहर होना पड़ा। दौड़, लंबी कूद, बीम खींचने, नापजोख तथा मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सफल अभ्यर्थियों की तस्वीर साफ हो सकेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भर्ती के अंतिम दिन बुधवार को मिर्जापुर के युवकों के बीच सैनिक जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/ स्टोर कीपर, ट्रेडमैन, तकनीकी सहायक, नर्सिंग पद पर भर्ती होनी थी।

इसके साथ ही  वाराणसी, मऊ, देवरिया, भदोही, सोनभद्र, चंदौली और आजमगढ़ के युवकों की सिर्फ सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक पद पर भर्ती होनी थी। इसमें इन जिलों के कुल 13375 युवकों ने भाग लिया।

दौड़ में कुल 520 ही युवक सफल हुए जबकि इसमें फिसड्डी होने पर 12855 युवकों को बाहर जाना पड़ा। सैनिक जनरल ड्यूटी पद की दौड़ में 2860 युवकों ने किस्मत आजमाई। जिसमें 210 युवक सफल हुए।

सैनिक क्लर्क पद पर 1750 में से 70, सैनिक तकनीकी सहायक पद पर 400 में से 14 युवक ही सफल हो सके। इसके साथ ही सेना भर्ती का महाकुंभ समाप्त हो गया। सेना भर्ती बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात के मुताबिक छह दिनों तक चली सेना भर्ती की प्रक्रिया अपने मकसद में पूरी तरह से कामयाब रही।

सफल युवकों की अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। अंतिम रूप से सफल युवकों के बारे में तस्वीर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी। उन्होंने भर्ती में सहयोग और सुरक्षा के लिए जिला व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने दावा किया कि यह भर्ती एक नजीर बनी है।

छिटपुट हो हल्ला के अलावा भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूवर्क संपन्न हुई। सेना की खुफिया टीम के सक्रिय होने से दलालों की दाल नहीं गल सकी।

बस स्टैंड के पास युवकों ने गिराई गुमटी

सेना भर्ती के पहले दिन से ही इसमें भाग लेने आने वाले अभ्यर्थियों का जो उत्पात शुरू हुआ, वह अंतिम दिन भी जारी रहा। मंगलवार की रात सेना भर्ती में भाग लेने आए आधा दर्जन से अधिक जिलों के युवकों का पूरी रात हो-हल्ला जारी रहा।


रात स्टेशन से भर्ती स्थल जाते समय उत्पाती युवकों ने लंका स्थित करंडा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ी गुमटी को गिरा गया। हालांकि गुमटी खाली थी, जिससे कोई सामान नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed