{"_id":"5a130e55b2cd8b8ab212bc1f466bb064","slug":"the-head-of-the-police-station-to-catch-the-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को पकड़ने पर थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान को पकड़ने पर थाने का किया घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भौरपुर ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार को जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने रात भर गांव के प्रधान मुन्नू राजभर को जबरदस्ती थाने में बिठाए रखा। इससे नाराज ग्रामीण सोमवार को प्रधान को लेने थाने पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की रात वे जिला मुख्यालय पर थे। मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों के गुस्से को शांत करते हुए मौके पर एसआई अवधेश पाल को बुलाया और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने एसआई को जमकर खरीखोटी सुनाई । तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। प्रधान को थाने से जाने के लिए कहा साथ ही घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
बता दें भारैपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में रामशीष राजभर, अमरजीत, अजीत, शशिकांत तथा दूसरे पक्ष के बब्बन, फूलमति, सोनी, संदीप घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही एसआई अवेधश पाल ने देर रात ग्राम प्रधान को थाने ले आए थे। प्रधान ने मारपीट की घटना से अनभिज्ञता प्रकट की थी । बावजूद पुलिस ने प्रधान को रात भर थाने में रखा। इस अवसर पर लल्लन सिंह, ओमप्रकाश यादव, अवधेश सिंह यादव, रसराज पांडेय, सिंहासन यादव, सप्पू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन