फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The guru leaned in the feet

गुरु चरणों में झुके शीश, लिया आशीर्वाद

Sun, 09 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
The guru leaned in the feet
तुलसीपुर गांव में शिवपूजन बाबा की पूजा करते भक्त।
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मठों एवं आश्रमों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शिष्यों ने गुरु की महिमा का बखान किया। कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। शास्त्रों में भी गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा गया है कि गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवों महेश्वरा:। गुरुसाक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।
विज्ञापन


अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गोड़ा देहाती पर गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं को गुरू की महिमा से परिचित कराया। इस क्रम में सैकड़ों बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। कुछ गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार भी निशुल्क कराया गया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ को कई पालियों में कराना पड़ा। लोगों ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर गुरु के प्रति अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। जखनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थित 650 वर्ष प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक तरफ जहां सिद्धपीठ से जुड़े शिष्य श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ के 26वें पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भवानीनंदन यति महाराज ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर बालकृष्ण यति महाराज सहित सिद्धपीठ के सभी ब्रह्मलीन संत महात्माओं का दर्शन पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। महामंडलेश्वर द्वारा 22वें चातुर्मास यज्ञ का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र यति, हरिश्चंद्र सिंह, सर्वेश पांडेय, शशि प्रकाश, विजयनारायण राय, हरिश्चंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

सैदपुर संवाददाता के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर क्षेत्र में विभिन्न आयोजन हुए। कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में अपने-अपने श्रद्धा केंद्रों से जुटे श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। मुड़ियार स्थित कीनाराम आश्रम पर पीठाधीश्वर अघोर धर्म रक्षित राम का उनके शिष्यों ने दर्शन पूजन किया। सिंह वाहिनी काली मंदिर पर श्रद्धालुओं ने इस मौके पर पूजन-अर्चन किया। स्थानीय गायत्री परिवार की ओर से कलश यात्रा, कन्या पूजन, गुरू पूजन, रामलीला मैदान पक्का घाट पर किया गया। रंगमहल स्थित बाबा श्यामदास आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व विधिपूर्वक मनाया गया।


मुहम्मदाबाद में नागा बाबा हनुमान मंदिर के परिसर में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की तरफ से गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर गुरुदेव द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। अघोर महिला शक्तिपीठ गौसपुर में अखंड मानस पाठ के समापन के बाद गौसपुर गंगा घाट पर श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाया गया। अघोर महिला शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी रूद्राणी माई राम जी ने भक्त जनों को आशीष वचन दिया। देवकली में चकेरी धाम पर संत त्रिवेणी दास महाराज के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed