फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The groom's uncle died in the fight, three injured

मारपीट में दुल्हे के चाचा की मौत, तीन घायल

Thu, 17 Feb 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
The groom's uncle died in the fight, three injured
गाजीपुर। बरात में नाचने के चक्कर में हुई मारपीट में मारपीट में मंगलवार की रात दूल्हे के चाचा की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। वधू ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी सत्येंद्र राम की शादी गहमर कोतवाली के अईठी-गोईठी हरिजन बस्ती निवासी भूसी राम की पुत्री सुमन से तय थी। देर शाम बरात अईठी-गोईठी स्थित बस्ती पहुंची। घरातियों द्वारा आवभगत के बाद बराती नाचते हुए वधू पक्ष के दरवाजे की ओर जा रहे थे। रास्ते में ही गांव के कुछ मनबढ़ युवक बरात में घुसकर नाचने लगे और नर्तकी के साथ अभद्रता करने लगे। इस पर बरातियों एवं मनबढ़ युवकों में कहासुनी होने लगी। गांव के युवकों ने लाठी- डंडे से बरातियों पर हमला बोल दिया। दूल्हे के चाचा नंदलाल राम (55) सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नंदलाल राम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने साथ लेते गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी में किसी तरह शादी कराई गई। नव विवाहित सुमन ने गांव के आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराय है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत
गाजीपुर। पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए हुई मारपीट में घायल युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। भीमापार संवाददात के अनुसार सादात थाना क्षेत्र के वरहपार नसरतपुर गांव की दलित बस्ती में 31 जनवरी को संपत्ति बंटवारे के लिए लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। इसमें गुड्डू राम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। स्थिति में सुधार न होने पर परिवार के लोग घर लेकर चले आए। उनकती मंगलवार की रात मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की देर रात मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed