{"_id":"6148c1628ebc3e916b72bef9","slug":"the-government-has-completely-failed-on-every-front-ghazipur-news-vns612737650","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने स्थानीय विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर हर गांव कांग्रेस कार्यक्रम की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं से वार्ता भी की। कहा कि वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
कहा कि सरकार देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने में लगी हुई है। किसान के खेतों को ठेके पर देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे किसानों की कमर टूट जाएगी। कहा कि सपा और बसपा, भाजपा की बी और सी टीम के रूप में काम कर रही है। दोनों पार्टियां सड़क पर न उतर कर भाजपा के कार्यों को समर्थन देने का काम कर रही हैं। कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा, संतोष गुप्ता, राजेंद्र वनवासी, कैलाशपति कुशवाहा, शशिकांत श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद उर्फ सोनू, इंदल वनवासी ने विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विधानसभा अध्यक्ष इंदल खरवार के बड़े पिताजी के देहांत पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।