फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government described the achievements

प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Sun, 15 Mar 2015 10:50 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
The government described the achievements
प्रदेश की सपा सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर रविवार को जलसा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने इसे आजाद भारत की सबसे शानदार सरकार कहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों का जमकर बखान किया गया। कहा कि इस सरकार ने समाज की बुनियादी समस्याओं पर जितना काम किया उतना प्रदेश की किसी सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि तरह-तरह की चुनौतियों और हर क्षेत्र में बढ़ते कार्य के दबाव के बावजूद तीन वर्ष की अल्प अवधि में सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए लगभग सभी वादों को पूरा कर लिया है। जनता के कल्याण के लिए नित नए कार्यक्रम तैयार कर उन पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की ईमानदारी से हर संभव कोशिश की है। तीन वर्ष की अवधि में सरकार ने विकास की रफ्तार को और बढ़ाया है। सभी वर्ग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लगातार लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, गोपाल यादव, हैदर अली टाइगर, दिनेश यादव, हरेन्द्र विश्वकर्मा, अरुण यादव, तहसीन अहमद, आत्मा यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, जवाहिर यादव, रामवचन यादव, राजेन्द्र यादव, अच्छेलाल कनौजिया, केशरी यादव, अनिल गुप्त, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गुलाब बिंद, गुड्डू यादव, नंदलाल यादव, राकरेश यादव एवं रामाशीष यादव उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जलालाबाद स्थित कार्यालय पर हुई सपा की बैठक में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर वक्ताओं ने अखिलेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों की बखान किया। इस मौके पर लालजी यादव, डा. रामवृक्ष यादव, डा. केशव यादव, श्यामलाल यादव, अनिल मद्धेशिया, दिनेश कुशवाहा, कतवारु कुशवाहा, शिवपूजन यादव आदि उपस्थित थे।


 दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जमानिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला पंचायत सदस्य तौफीक अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर कलीम खां, रामाशीष यादव, अंशू जायसवाल, जावेद, अरमान, इमरान उपस्थित थे। अध्यक्षता फहीम खां तथा संचालन अफजल अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed