फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fire destroyed seven huts

आग से सात झोपड़ियां जलकर राख

Sat, 19 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The fire destroyed seven huts
क्षेत्र के सुगवलियां गांव में शनिवार की दोपहर एक बजे राजभर बस्ती में अचानक आग लगने से सात झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में सात परिवारों के घर-गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है।
विज्ञापन


सुगवलियां निवासी  सीता राजभर सुबह परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे। संजय  राजभर, मनोज राजभर व संतोष राजभर के परिवार के लोग मजदूर करने गांव से बाहर गए थे। दोपहर लगभग एक बजे झोपड़ियों से ऊंची
विज्ञापन


लपटें निकलती देख गांव के लोग दौड़े। लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना में सीता राजभर की दो, संजय राजभर की तीन झोपडियां, मनोज 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर की एक, संतोष राजभर की एक  झोपड़ी जलकर नष्ट हो चुकी थी। उनमें रक्खा घर गृहस्थी का सामान एवं कई कुंतल अनाज, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि सबकुछ नष्ट हो


गया है। तीनों राजभर परिवार के लोग ठंड में खुले  आसमान के नीचे आ गये हैं। पीड़ितों ने बताया कि कुछ जेवरात के साथ ही नगदी,  अनाज, कपडे, चारपाई  आदि सब जलकर राख हो गया है। नागेंद्र यादव व ओमप्रकाश सिंह 

यादव ने पीड़ित परिवार को अनाज, त्रिपाल के साथ आर्थिक सहायता  दी। प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed