फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fertilizer shop was sealed by taking samples

सैंपल लेकर खाद की दुकान को किया सील

Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The fertilizer shop was sealed by taking samples
भैदपुर गांव स्थित खाद की दुकान को सील करते राजस्व कर्मी एवं मौजूद तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा। सं? - फोटो : GHAZIPUR
क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए तहसील प्रशासन मुस्तैद है और लगातार खाद की दुकानों पर पैनी नजर बनाए हुए है। मंगलवार को भैदपुर गांव स्थित एक खाद की दुकान पर राजस्व टीम ने छापा मारा और अनियमितता पाए जाने पर सैंपल लेकर दुकान को सील कर दिया। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को सूचना मिली कि क्षेत्र के भैदपुर गांव स्थित एक खाद की दुकान में खाद बिहार के लोगों को ऊंचे दामों में बेची जा रही है। जिस पर टीम ने छापेमारी शुरू की और दुकान पर मौजूद कर्मचारी से खाद संबंधित रिकार्ड प्रस्तुत करने को कहा। जिस पर दुकानदार कोई रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर दुकान को सीज कर दिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय एवं उपजिलाधिकारी भारत भार्गव द्वारा जांच की गई। जिसमें खरीद एवं बिक्री का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। स्टॉक रजिस्टर भी मौजूद नहीं था। जिस पर सैंपल लेकर दुकान को सीज कर दिया गया है। सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed