{"_id":"5770297f4f1c1bca7379aee2","slug":"the-emphasis-on-the-adoption-of-opinions","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी जी के विचारों को अपनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी जी के विचारों को अपनाने पर जोर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्वामी जी के विचारों को अपनाने पर जोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय स्टेशन के बाहर स्थापित स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण रविवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने माल्यार्पण और पूजन-अर्चन करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जननायक स्वामीजी से प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही सफलता अर्जित की जा सकती है।मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री ने कहा कि जखनिया स्टेशन पर परमवीर चक्र विजेता रामउग्रह पांडेय की प्रतिमा जल्द ही स्थापित होगी।
साथ ही दुर्ग ट्रेन का ठहराव 30 जून से होने लगेगा। जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय ने कहा कि मनोज सिन्हा को क्षेत्र की जनता विकास पुरुष के रुप में देख रही है। उन्होंने कई विकास कार्य कराए हैं। आदर्श गांव के युवा अध्यक्ष विशाल मद्घेशिया और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्घेशिया ने रेल राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पार्टी के कई नेताओं ने रेल राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने देवा गांव स्थित स्वामीजी की जन्मस्थली पर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश कश्यप, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, रामहित राम, रामलखन मौर्या, राजेश भारद्वाज, मनोज यादव, विशाल, हरिओम, भुवाल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय ने किया।