फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The district received 736053 textbooks of primary.

जिले को प्राथमिक की 736053 पाठ्य पुस्तकें मिली

Fri, 03 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The district received 736053 textbooks of primary.
गाजीपुर। प्राथमिक के छात्रों को नि:शुल्क दी जाने वाली पाठ्य पुस्तकें जिले को उपलब्ध करा दी गई है। इनका वितरण विकासखंडवार किया जा रहा है। इसके बाद अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रों को पुस्तकें वितरित की जाएगी। उच्च प्राथमिक के छात्रों की पुस्तकें अभी जिले को नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिले में 1953 प्राथमिक एवं 802 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा 12 राजकीय, 14 कस्तूरबा, 74 बेसिक एडेड, 56 समाज कल्याण, 24 मदरसा एवं 96 माध्यमिक एडेड सहित कुल 3025 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में तीन लाख 30 हजार 954 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्राथमिक में करीब सवा दो लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनके लिए विभिन्न विषयों की सात लाख 36 हजार 53 पाठ्य पुस्तकों की जरूरत है। विभिन्न कक्षाओं की कलरव, गिनतारा, रेनबो, हमारा परिवेश, संस्कृत पियूषम की सभी 736053 किताबें जिले को उपलब्ध करा दी गई है। इन किताबों का वितरण विकासखंडवार किया जा रहा है। इसके बाद अभिभावकों की मौजूदगी में उन्हें किताबें दी जाएगी। हालांकि उच्च प्राथमिक की किताबें अभी जिले को नहीं मिली है। इस संबंध में जिला समन्वयक/नोडल पाठ्य-पुस्तक अनुपम गुप्ता ने बताया कि आठ ब्लाकों को पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता की ओर से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को बच्चों में इसका जल्द वितरण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने उच्च प्राथमिक की पाठ्य पुस्तकें अगले सप्ताह उपलब्ध हो जाने की उम्मीद व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed