फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The district has been raining intermittently for a while

दिन भर रुक-रुक कर होती रही बरसात

Fri, 03 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The district has been raining intermittently for a while
गाजीपुर। शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला रहा। सुबह तथा दोपहर में जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। दोपहर में कहीं-कहीं तेज धूप खिली रही जिससे उमस बढ़ गई। हालांकि पूर्व में हुई बरसात की वजह से सड़कों पर कीचड़ तथा गड्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ ग्रामीण इलाके में करीब दो घंटे बारिश हुई। इससे कहीं राहत, तो कहीं आफत बनी रही। एक ओर जहां धान और अन्य खरीफ की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं शहर और कस्बों की कॉलोनियों में भारी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह आसमान काली घटा से घिरा हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। जखनिया एवं दुल्लहपुर क्षेत्र में करीब दो घंटे लगातार बारिश हुई। कई जगहों पर सड़कें पानी से डूब गई। सुबह में हल्की बारिश देखकर लगा कि दिन भर फुहार पड़ती रहेगी लेकिन नौ बजे के बाद हो रही हल्की बरसात बंद हो गई। इसके बाद करीब 12 बजे भी हल्की बारिश तो हुई लेकिन वह भी जल्द ही बंद हो गई। इस बारिश की वजह से कुछ लोगों को परेशानी भी हुई। शहर की सड़कों पर कीचड़ लग जाने से पैदल चलने वालों के कपड़ों पर छीटें पड़ते रहे। आलमपट्टी के पास मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें पानी भर गया है। व्यस्त सड़क होने के कारण रोजाना वहां दो पहिया चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी प्रकार खोवा मंडी, चंदन नगर, कपूरपुर आदि इलाकों की सड़कें भी कीचड़ से भरी हुई है। जखनिया संवाददाता के अनुसार सुबह करीब डेढ़ घंटे हुई बरसात से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। स्थिति यह रही कि तहसील मुख्यालय पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चारों तरफ जलजमाव हो गया। आने जाने वालों को पानी में घुसकर ही प्रवेश करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से प्राय: बरसात के बाद जलजमाव की समस्या बनी रहती है। नंदगंज में भी छिटपुट बारिश की खबर है। भांवरकोल संवाददाता ने बताया कि दिन भर बादलों का खेल चलता रहा। कभी धूप, कभी बरसात। बाहर निकल कर अपना कार्य निपटाने की सोच रहे लोग असमंजस में बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed