फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The country has lost a great son

देश ने खो दिया महान सपूत

Wed, 29 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 29 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The country has lost a great son
देश के महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं की तरफ से शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर
विज्ञापन


 वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन एवं कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि देश ने एक महान सपूत खो दिया है, जिसकी भरपाई हो पाना असंभव हैै।
विज्ञापन


गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कैंडिल जलाकर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्थापक-प्रबंधक राजेश्वर सिंह, निदेशिका रीता सिंह, प्रधानाचार्य भारती पांडेय, आराधना सिंह, चंदना बनर्जी, राजकपूर,
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयशंकर राय, मीना पांडेय, लल्लन सिंह, नवेन्द्र भारती आदि उपस्थित थे। एमएएच इंटर कालेज की शोकसभा में प्रधानाचार्य खालिद अमीर ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं इसकी तरक्की के लिए

समर्पित कर दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में डा. कलाम के निधन पर दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डा. दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे। स्वामी सहजानंद

 पीजी कालेज में प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। जीसी कोचिंग एवं जीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित शोकसभा में निदेशक जीसी चौधरी ने कहा कि कलाम युवा पीढ़ी के लिए

 प्रेरणाश्रोत थे। इस अवसर पर संचालिका रीता चौधरी. किरन, क्षमा श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, सुमन पांडेय, दीपा, इश्तियाक अहमद, प्रतिमा गुप्ता, पुष्पा आदि उपस्थित थीं। स्व. गरीब दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में

आयोजित शोकसभा में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव, मरछू यादव, विरेन्द्र राजनारायण आदि उपस्थित थे। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में देश के 11वें

राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इसमें शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, डा. मारकंडेय सिंह, मुहम्मद राशिद, अजय सिंह, अनुराग पांडेय, फैसल कमाल सिद्दीकी, आशुतोष गुप्त, बटुख्रनारायण मिश्र, रामनगीना

पांडेय आदि उपस्थित थे। बोल बम सेवा संस्था की तरफ से आयोजित शोकसभा में हरिओम अग्रवाल, विजय गुप्ता, अंजनी वर्मा, रामचन्द्र गुप्त, सदानंद गुप्त, बृजेश बघेल, राकेश बघेल, रामेश्वरदास अग्रवाल, राजकुमार जायसवाल

आदि उपस्थित थे। वेलफेयर क्लब की बैठक में अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने उनके योगदान को भुला पाना संभव नहीं है। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, नागेन्द्र कुशवाहा,

अखिलेश, सिद्धार्थ मालवीय, डा. जितेन्द्र कुमार, रामकुमार विश्वकर्मा, अमित कुशवाहा, आशुतोष सिंह, सत्यदेव दुबे, नौशाद अहमद, प्रमोद तथा राहुल प्रताप मिश्र उपस्थित थे। पीस पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा

 में जिलाध्यक्ष आसिफ खां ने कहा कि उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सद्दाम अंसारी, मजहर अंसारी, बृजेश गुप्ता, शोएब अंसारी, पियूष सिंह, तनवीर अहमद, जुबैर अंसारी मौजूद थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि देश ने एक महान सपूत
 खो दिया है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुक्तेशवर प्रसाद श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव,

 पियूष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, अमर सिंह राठौर, गोरखप्रसाद सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय, राजेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे। पिछड़ा वर्ग अधिवक्ता संघ एवं पिछड़ा वर्ग महासंघ की बैठक में देश के 11वें राष्ट्रपति

भारत रत्न डा. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रामनारायण कुशवाहा, अमरनाथ यादव, रामानंद कुमार गौतम, धर्मचन्द्र यादव आदि उपस्थित थे। कांशीराम जन जागृति सेवा न्यास की तरफ से भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

स्टेशन रोड स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय में हुई शोक सभा में पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें अध्यक्ष कमरुद्दीन, श्रीमती माया सिंह, सरिता गुप्ता, दिलीप शर्मा, जयशंकर मौजूद रहे। शहर बड़ीबाग स्थित

 गुरूकुल कोचिंग कैम्पस के बच्चों के साथ  समग्र विकास  इंडिया के सदस्यों ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ब्रज भूषण दूबे, सुन्दर लाल, शम्भू नाथ जी, रवि कुमार, आनन्द  ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरोरा आईटी एंड मैनेजमेंट कालेज में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर रोहन तिवारी, ज्योति शर्मा आदि थे। भदौरा के सिटी मांटेसरी, रामरहीम महाविद्यालय गहमर, एक्सलेंट पब्लिक स्कूल भदौरा, रमाधार सिंह बाल शिक्षा

निकेतन, जनहित बालिका इंटर कालेज, नवली इंटर  कालेज, स्व.चन्द्रशेखर पूर्व  प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर कनवा सेवराई में शोक सभा की गई। इसमें प्रबंधक अरबिंद दूबे, तनवीर अहमद खा, कृष्णकुमार, रविन्द्रनाथ,

उपेन्द्र  सिंह मौजूद रहे। जखनियां में आरएसएस के जिला प्रचारक सतेन्द्र ने शिवमंदिर परिसर में हुई शोकसभा में कलाम के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, बिनोद गुप्ता, राहुल, अभिमन्यु मौजूद रहे।


डा कलाम के निधन पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शोक सभा का आयोजन हुआ। सादात में राजकीय हाईस्कूल सौरी, समता इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज, सुदामा महाविद्यालय, बाबा गजाधर महाविद्यालय सहित कई अन्य शैक्षिक संस्थाओं

में पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुहवल संवाददाता के अनुसार, रेवतीपुर स्थित बीआरसी पर शोकसभा आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,

अरुण राय, कृष्णकुमार सिंह, प्रेमनारायण शुक्ल, वंदना राय, सारिका, ज्योति, सुषमा, सीमा, कुसुम आदि शामिल रहीं। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, मकबूल खां के हाते में आयोजित शोकसभा में पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू


सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री के पुत्र रितेश सिंह, उर्मिलेश पांडेय, तौकीर खां, मुकेश, पप्पू यादव, सरफराज खां, हरजीत सिंह, राकेश, अनिल यादव, एहसान अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed