फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The condition of three hunger strikers worsened

Ghazipur News: तीन अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The condition of three hunger strikers worsened
आज मांगें पूरी न होने पर कल से चक्काजाम करने की प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी
विज्ञापन

- ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को फिर से चालू करने का मामला -डाॅक्टरों की टीम ने की जांच, अधिवक्ताओं का भी समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन फिर से चालू करने के मांग को लेकर ताड़ीघाट रेल संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का 16वें दिन शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रहा। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों की बृहस्पतिवार की रात तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी होते ही चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और अनशन पर बैठे 13 लोगों की जांच की। इनमें तीन लोगों का बीपी गड़बड़ पाया गया । वहीं, मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शनकारियों ने कल से चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन चालू करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों की बृहस्पतिवार की देर रात तबीयत खराब हो गई। बेचैनी होने की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एक मेडिकल टीम गठित की गई।
विज्ञापन

टीम भूख हड़ताल पर बैठे सभी 13 लोगों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। उधर, आंदोलनकारियों को गाजीपुर अधिवक्ता संघ ने भी अपना समर्थन दे दिया है। वहीं, रेल और जिला प्रशासन आंदोलन पर नजर रखे हुए है। अनशन स्थल पर खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के साथ जवानों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें 15 जुलाई तक पूरी नहीं हुई तो वे 16 जुलाई की सुबह ताड़ीघाट क्रासिंग के पास गाजीपुर, जमानिया, सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 को जाम कर देंगे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्रीय लोगों ने इसमें शिरकत कर रहे हैं निश्चित ही प्रशासन को मांगों के आगे झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलेगा।

योगी हर्ष सिंह ने कहा कि हम अपना हक लेकर रहेेंगे। इस आंदोलन को कई गांव के ग्राम प्रधानों, छात्र नेताओं ने भी समर्थन दिया है। इस अवसर पर विनय सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्रनाथ भारती, रामश्रय राम, अन्नत सिंह, सुखबीर सिंह, अजीत सिंह, अनुराग सिंह, राघवेंद्र, दीपू, महेंद्र, संतोष सिंह, सुषमा, बिंदू, माया, देवंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed