{"_id":"5e31c5528ebc3e7081424d58","slug":"the-companion-killed-the-soldier-by-hitting-the-bamboo-ghazipur-news-vns5076390126","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी ने ही बांस से वार कर की थी सिपाही की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी ने ही बांस से वार कर की थी सिपाही की हत्या
विज्ञापन
साथी ने ही बांस से वार कर की थी ट्रैक्टर चालक की हत्या
इलाइचीपुर उर्फ डिगरी पुलिया के पास मिला था ट्रैक्टर चालक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के इलाइचीपुर उर्फ डिगरी पुलिया के पास एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्त को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान मोबाइल गायब होने के विवाद में साथी ने ही सिपाही की बांस से वार कर हत्या की थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 जनवरी की सुबह जमानिया कोतवाली क्षेत्र के इलाइचीपुर उर्फ डिगरी पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के बरुइन गांव निवासी नागेंद्र यादव उर्फ सिपाही (38) के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के भतीजा कृष्णा उर्फ लालू यादव ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में बुधवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस टीम के साथ ही कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने वार्ड नंबर-नौ जमानिया स्टेशन अहिरटोला निवासी मनोहर यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सिपाही की हत्या में प्रयुक्त बांस और बाइक बरामद किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ की गिरफ्त में आए अभियुक्त मनोहर यादव ने बताया कि हम लोग 21 जनवरी की रात बैठकर शराब पी रहे थे। साथ में तीन लोग और थे। इसी बीच साथ मौजूद एक व्यक्ति का मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल के संबंध में उसने सिपाही से पूछा तो कहासुनी होते-होते मारपीट शुरु हो गई। इसी बीच मैने बांस के डंडे से सिपाही के सिर पर वार कर दिया और सिर फट गया। अत्यधिक खून गिरने से उसकी मौत हो गई। इस पर हम लोगों ने घटना को दूसरा रूप देने के लिए मृत सिपाही के शव को बाइक से इलाइचीपुर उर्फ डिगरी पुलिया के पास लाए और फेंक दिए। एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त बांस और बाइक को बरामद कर लिया गया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि फरार अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी के साथ उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, कांस्टेबल सुजीत सिंह, विपिन कुमार तिवारी, मंगल यादव शामिल थे।
(फोटो भी)