फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The children presented a colorful program

बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

Fri, 01 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The children presented a colorful program
वेलफेयर क्लब की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाय 2015 - हाय 2016 शीर्षक दुल्हन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को संत कबीर पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद वर्मा तथा वीरेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह रूप बनाकर प्रतिभाग किया। पुराने वर्ष की विदाई बेला पर दुल्हन के रूप में सिसक-सिसक कर जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। छात्रों ने फैंसी ड्रेेस प्रतियोगिता के तहत महात्मा
विज्ञापन


गांधी, चाचा नेहरू, मदर टेरसा  के सत्य तथा बलिदान एवं परी, हलवाई तथा अध्यापक का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दुल्हन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वंशिका सिंह प्रथम, संजना गुप्ता द्वितीय और प्रियंका
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार तृतीय स्थान पर रही। वहीं सांत्वना स्थान के रेशमा बानो, सुरभी मौर्या, अंजली यादव, फलक बानो तथा करिश्मा का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में पूजा मौर्य प्रथम, मुस्कान सिंह द्वितीय तथा स्नेहा गुप्ता को तृतीय

स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार के लिए शिवानी मौर्या, दीपशिखा, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, नेहा एवं पूजा का चयन हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अच्छेलाल प्रथम, अनन्या कुशवाहा द्वितीय तथा योगेंद्र को तृतीय स्थान से संतोष

करना पड़ा। निर्णायक मंडल में रामनाथ सिंह कुशवाहा, अभिषेक सिंह एवं वीरेंद्र चौबे रहे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि वेलफेयर क्लब प्रतिवर्ष


विभिन्न क्षेत्रों से छुपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करती है। प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, सुशील, शिवम दूबे, आशा मौर्या, मनोज यादव, राजकिरन, संगीता,

कंचन सिंह कुशवाहा, किरन यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन संस्था के सचिव सिद्घार्थ मालवीय और आदित्य कुशवाहा की ओर से संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed