फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The camp will include a 17-member team unity

एकता शिविर में शामिल होगा 17 सदस्यीय दल

Sun, 15 Mar 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
The camp will include a 17-member team unity

नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में मऊ में सोमवार से पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए वेलफेयर क्लब के नेतृत्व में 17 सदस्यीय दल को रविवार को रोडवेज बस अड्डे से क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन



इस मौके पर डा. वर्मा ने कहा कि शिविर में प्रदेश के कई जिलों सहित विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों के प्रतिभागियों से जिले के प्रतिभागियों को सीखने का मौका मिलेगा। टीम का दल नायक क्लब परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बनाया गया है। टीम में शैलेंद्र, गौतम, पंकज, सुजीत, मुलायम, सूर्यरेखमणि, जूही मौर्य, आयुषि जायसवाल, मोहित, राहुल, विकास, अभिषेक, राजकुमार, मंजीत, कार्तिकेय शामिल हैं।
विज्ञापन


क्लब के पीआरओ सिद्धार्थ मालवीय ने बताया कि शिविर में गायन, लोक नृत्य एवं सामाजिक कार्यक्रम के अलावा भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित होगा। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी, गोपनीय विभाग सत्यदेव दुबे, चंद्रिका प्रसाद, जनपद गवर्नर पवन पांडेय, डा. जितेंद्र कुमार, रामनगीना प्रजापति, प्रमोद, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, राजेश महतो, प्रमोद साहनी, विनय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed